डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लूट के मामले सामने आते रहते है। ऐसी ही एक घटना जालंधर के पॉश इलाके से सामने आ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) के पॉश एरिया में बदमाश ने बुजुर्ग महिला को बंधकर बनाकर लूट लिया। बता दे कि घटना जेपी नगर की है और महिला घर में अकेली थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
इस दौरान लुटेरे घर में घुसे और सोने की 2 चूड़ियां उतारकर ले गए। घटना की सूचना बुजुर्ग ने पड़ोसियों को दी। इसके बाद थाना बस्ती बाबा खेल पुलिस को सूचित किया गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
घर में अकेली थी महिला
पुलिस का कहना है कि फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा रही है। बुजुर्ग की पहचान 87 वर्षीय जनक देवी के तौर पर हो रही है। जनक देवी का पूरा परिवार विदेश में रहता है। महिला ने बताया कि वह घर में बैठी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके से चाकू बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी जय इंद्र ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े बजे मिली, जबकि वारदात सवा आठ बजे हुई थी।









