Jalandhar News: जालंधर की Zoom शूज कंपनी और खन्ना स्टील से जुड़े लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह की शिकायत पर फगवाड़ा के सदर पुलिस थाने में मुकदमा नंबर 11 तारीख 10/02/2026 दर्ज किया गया। इसमें निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय और अकुल सोनी समेत 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने  धारा 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 में एफआईआर दर्ज की गई है।

Daily Samvad
5 Min Read
FIR
Punjab Government
Highlights
  • हवेली रेस्टोरेंट के बाहर हुई मारपीट
  • अटवाल हाउस के रहने वाले को पीटा गया
  • आरोपी पक्ष बोला- हमारा राजीनामा हो गया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/फगवाड़ा। Jalandhar News: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli (Heritage) में कारोबारी पर हुए कातिलाना हमले के मामले में थाना सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जालंधर की जूम कंपनी के अक्षय और अकुल समेत 9 लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

जालंधर (Jalandhar) में यह घटना 8 फरवरी की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह पुत्र गुरशरण सिंह निवासी अटवाल हाउस के अनुसार वह उस रात हवेली (हेरिटेज) में मौजूद था, तभी खन्ना स्टील्स और जूम शूज कंपनी से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने पहले बहस शुरू की और फिर अचानक धक्का-मुक्की करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की, जिससे कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Zoom Shoes
Zoom Shoes

 

फगवाड़ा सदर थाने में FIR

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह की शिकायत पर फगवाड़ा के सदर पुलिस थाने में मुकदमा नंबर 11 तारीख 10/02/2026 दर्ज किया गया। इसमें निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय और अकुल सोनी समेत 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने  धारा 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह का आरोप है कि हमले के पीछे पुराना लेन-देन का विवाद है। उसने बताया कि हमलावरों के साथ उसका पैसों का लेन-देन चल रहा था। आरोप है कि रकम लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे वहीं छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

Police
Police

9 लोगों को नामजद किया

मामले की शिकायत थाना सदर फगवाड़ा में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गैर-जमानती धाराओं के तहत कातिलाना हमले का पर्चा दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार केस में धारा 307 (हत्या के प्रयास) सहित अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

थाना सदर की एसएचओ सोनम दीप कौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

एफआईआर की कापी

कारोबारियों में चिंता

इस घटना के बाद कारोबारी वर्ग में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यदि जांच में और नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी केस में शामिल किया जाएगा। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सकेगा। उधर, आरोपी बनाए गए पक्ष ने कहा है कि उनका राजीनामा हो गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *