Jalandhar: AAP पंजाब के महासचिव दीपक बाली को जन्मदिन पर केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने दी शुभकामनाएं

Daily Samvad
2 Min Read
Mohinder Bhagat wishes Deepak Bali on his birthday
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के महासचिव दीपक बाली को उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत स्वयं उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने दीपक बाली (Deepak Bali) के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति दीपक बाली की निष्ठा और समर्पण सराहनीय है तथा संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

Prakash Utsav of Lord Shri Parshuram Ji tomorrow in Jalandhar
Prakash Utsav of Lord Shri Parshuram Ji tomorrow in Jalandhar

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जालंधर के मेयर विनीत धीर, हल्का जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली, राजविंदर कौर थिआरा, दिनेश ढल्ल, चेयरमैन काकू आहलुवालिया, चेयरमैन सलमानी बाहरी, पार्षद दीपक शारदा, सुरजीत सिंह सीटा, अतुल भगत, सौरभ सेठ सहित अन्य आप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीपक बाली को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दीं और पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *