डेली संवाद, मानसा। Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सूत्रों के अनुसार, मानसा पुलिस ने 30 करोड़ रुपये के लेन-देन के मामले में कंपनी समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की मां ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने 11 फरवरी को 30 करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
इस दौरान उन्होंने कहा था कि जो कंपनियां उनके बेटे के गानों की मार्केटिंग और डिजिटल राइट्स संभाल रही हैं, वे पिछले करीब एक साल से न तो ऑडिट रिपोर्ट दे रहीं हैं और न ही रॉयल्टी का पैसा दे रही हैं। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से उनके कई गाने रिलीज हुए हैं, जिनमें से वार, मेरा ना, SYL जैसे गाने ग्लोबल चार्ट्स पर टॉप पर पहुंचे।

उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 600 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं। इस पर परिवार का कहना है कि यह उनके बेटे की कड़ी मेहनत का फल है। इस पर सिर्फ उनके माता-पिता का ही अधिकार है। इस दौरान उन्होंने करीब 30 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया। बलकौर सिंह ने म्यूजिक प्रोड्यूसर बंटी बैंस पर भी आरोप लगाए थे, लेकिन अभी सामने आई FIR में उनका नाम नहीं है।









