Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, मौत

मोहाली (Mohali) के फेज-11 में शिवरात्रि के मौके पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक युवक की किरच (चाकू) मारकर हत्या कर दी। बदमाश युवक उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग गए थे, जिसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ता कराया गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Crime
Punjab Government
Highlights
  • गुरजोत सिंह पर दिनदहाड़े तेजधार हथियार से हमला
  • गंभीर हालत में Fortis Hospital में कराया गया भर्ती
  • सोमवार सुबह अस्पताल के बाहर परिजनों का विरोध प्रदर्शन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में दिन दहाड़े युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली (Mohali) के फेज-11 में शिवरात्रि के मौके पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक युवक की किरच (चाकू) मारकर हत्या कर दी। बदमाश युवक उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग गए थे, जिसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ता कराया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने सोमवार (16 फरवरी) सुबह फोर्टिस अस्पताल के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं।

जांच में जुटी पुलिस

परिवार का कहना है कि आरोपियों की बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। इसके बाद भी अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए। वहीं मृतक की पहचान गुरजोत सिंह के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक के पिता ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर वह बेटे के साथ मोहाली फेज-11 के मंदिर में पूजा-पाठ के लिए गए थे। रात को वहां कुछ युवक लड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने उनके बेटे को चाकू मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *