Punjab News: पंजाब में हरे मटर खाने से लड़की की मौत, पिता की भी बिगड़ी तबीयत

पंजाब के जिला पटियाला (Patiala) के गांव सधारनपुर में 16 साल की एक लड़की की खेतों में काम करते समय ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खाने से मौत हो गई है। वहीं मृतका की पहचान प्राची के तौर पर हुई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • खेत में काम करते समय खाए मटर
  • उल्टियां शुरू, अस्पताल में तोड़ा दम
  • मृतका की पहचान 16 वर्षीय प्राची
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: अगर आप भी कच्चे मटर खाने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल पंजाब में ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खाने से एक लड़की की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला पटियाला (Patiala) के गांव सधारनपुर में 16 साल की एक लड़की की खेतों में काम करते समय ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खाने से मौत हो गई है। वहीं मृतका की पहचान प्राची के तौर पर हुई है।

मृतका की फाइल फोटो
मृतका की फाइल फोटो

प्राची की मां ने बताया कि उनका परिवार खेत मजदूर के तौर पर काम करता है। रोजाना की तरह जब वे खेतों में मटर तोड़ रहे थे। तभी प्राची ने ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खा लिए। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया यहां इलाज के दौरान प्राची की मौत हो गई है। परिवार ने आशंका जताई है कि पेस्टिसाइड स्प्रे के कारण बेटी की मौत हुई है। वहीं प्राची के पिता जसवंत सिंह ने कुछ मात्रा में कच्चे मटर खाए थे। उल्टी आने के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई थी।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *