Punjab News: पंजाब में फौजी ट्रक ने बाइक को कुचला, 2 छात्रों की दर्दनाक मौत

पंजाब के फरीदकोट (Faridkot) के सादिक रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव झोटीवाला निवासी हरसांझ सिंह (17) और धीरज (17) के रूप में हुई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
Highlights
  • फरीदकोट के सादिक रोड पर दर्दनाक हादसा
  • दो छात्रों की बाइक सैन्य वाहन से टकराई
  • हादसे में हरसांझ सिंह की मौके पर ही मौत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर कि फरीदकोट–सादिक रोड पर भीषण हादसा हो गया है जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फरीदकोट (Faridkot) के सादिक रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव झोटीवाला निवासी हरसांझ सिंह (17) और धीरज (17) के रूप में हुई है।

गांव लौट रहे थे दोनों

दोनों 12वीं कक्षा के छात्र थे और फरीदकोट शहर से ट्यूशन पढ़कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हरसांझ सिंह अपने गांव के ननिहाल में रह रहे अपने साथी धीरज के साथ रोजाना फरीदकोट पढ़ने आता था। दोनों पढ़ाई के बाद गांव वापस जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

जैसे ही वे सादिक रोड पर छावनी गेट के पास पहुंचे, सामने से आ रहा एक सैन्य ट्रक अचानक छावनी गेट की ओर मुड़ गया। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में हरसांझ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और धीरज घायल हो गया।

गंभीर हालत में धीरज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही थाना सिटी-2 पुलिस और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *