डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में NRI के घर पर फायरिंग करने का मामला सामने आ रहा है जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के भोगपुर के पास स्थित गांव भटनूरा लुबाना में एक NRI के घर पर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक NRI मंजीत सिंह के घर पर फायरिंग की और घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

इंग्लैंड रहता था परिवार
बता दे कि पीड़ित मंजीत सिंह का परिवार इंग्लैंड (England) रहता था और कुछ समय पहले ही जालंधर लौटा था। वहीं ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी में दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई देते हैं जो कि घर से कुछ दूरी से मोटरसाइकिल खड़ी करते हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
इसके बाद वह गोलियां चलाते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। फायरिंग की इस घटना के चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।









