Punjab News: घर में चल रही अवैध फैक्ट्री में लगी भयानक आग, जिंदा जला व्यक्ति, मची भगदड़

लुधियाना (Ludhiana) के दाल बाजार में एक रिहायशी मकान में चल रही छोटी होजरी अवैध फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें फैक्ट्री के अंदर मौजूद एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Fire
Punjab Government
Highlights
  • दाल बाजार में भीषण आग, एक की मौत
  • अवैध होजरी फैक्ट्री में लगी आग, मची भगदड़
  • दमकल टीम को राहत कार्य में आई भारी परेशानी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhian) के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र दाल बाजार में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। यहां एक रिहायशी मकान में चल रही छोटी होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) के दाल बाजार में एक रिहायशी मकान में चल रही छोटी होजरी अवैध फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें फैक्ट्री के अंदर मौजूद एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों में मची भगदड़

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे जब बाज़ार में हलचल शुरू ही हुई थी, तभी एक घर से धुएं के काले गुबार उठते देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं, लेकिन संकरी गलियों और रिहायशी इलाके के कारण राहत कार्य में भारी परेशानी आई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के पास तक नहीं पहुंच सकीं, जिसके बाद अधिकारियों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर, 12 लंबी पाइपें जोड़कर पानी अंदर तक पहुंचाना पड़ा। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जब दमकल कर्मियों ने अंदर प्रवेश किया, तो मलबे और धुएं के बीच से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *