डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देशभर में सर्दी अपने अंतिम चरण में है। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ रही है।
इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, आईएमडी ने कई राज्यों में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है, इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से अंडमान तक बादल छाए हुए हैं। हिमाचल प्रदेश और उससे ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में भी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बारिश की संभावना है। कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। राजस्थान के जयपुर, अजमेर और अलवर में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, लेकिन रातें ठंडी हो सकती हैं। हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। सुबह के समय ठंडी हवाएं चल सकती हैं।









