डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Secretariat Bomb Threat: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके चलते पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ (Chandigarh) स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। ईमेल में लिखा गया है कि दोपहर 2 बजकर 11 बजकर सचिवालय में धमाका होगा।इसके साथ ही लिखा कि दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर चंडीगढ़ कोर्ट में ब्लास्ट होगा।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और इलाके की घेराबंदी कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वयाड की टीमें मौके पर पहुंच गई है और इलाके की तलाशी ली जा रही है।









