IKGPTU News: IKGPTU के सेंटर ऑफ़ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की तरफ से इनोवेशन, इम्पैक्ट एवं एंटरप्रेन्योरशिप पर एलुमनाई टॉक करवाई गई

Daily Samvad
2 Min Read
IKGPTU organised an Alumni Talk on Entrepreneurship
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला। IKGPTU News: सेंटर ऑफ़ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) ने इंस्टीट्यूशन की इनोवेशन काउंसिल के साथ मिलकर मुख्य कैंपस के श्री गुरु नानक देव जी ऑडिटोरियम में एक जानकारी भरपूर एवं प्रेरणादायक एलुमनाई टॉक का आयोजन किया।

इस टॉक सेशन में निर्मल नांबियार, फाउंडर एवं सी.ई.ओ, AI एंटरप्रेन्योर एवं एक्स-माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट मैनेजर बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। निर्मल नांबियार यूनिवर्सिटी के मोहाली कैम्पस के विद्यार्थी रहे हैं , जिन्हें ₹65 लाख सालाना कॉर्पोरेट रोल पाने से लेकर ग्लोबल क्लाइंट्स के साथ काम करते हुए अपना खुद का वेंचर बनाने तक का तजुर्बा है। उन्होंने अपने सफर एवं उसके अनुभव को साँझा किया।

IKGPTU organised an Alumni Talk on Entrepreneurship
IKGPTU organised an Alumni Talk on Entrepreneurship

यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफ़ेसर (डॉ.) सुशील मित्तल के योग्य नेतृत्व में करवाया गया। इसमें यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कम डिप्टी डायरेक्टर (सी.आर एंड ए) डॉ. नवदीपक संधू ने कीनोट एड्रेस मंच से साँझा किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को एक्सीलेंस, इनोवेशन एवं मकसद के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

अपने सम्बोधन में मुख्य वक्ता नांबियार ने उन अहम फैसलों के बारे में खुलकर बात की जिन्होंने उनके करियर को बनाया। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में अपने शुरुआती प्रोफेशनल दौर, प्रोडक्ट थिंकिंग एवं एग्जीक्यूशन की क्लैरिटी में डेवलप की गई स्किल्स एवं उस अहम पल के बारे में बताया जब उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप करने के लिए एक हाई-पेइंग कॉर्पोरेट पोजीशन छोड़ने का फैसला किया।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ग्रोथ अपने एम्बिशन की ओनरशिप लेने एवं लॉन्ग-टर्म इम्पैक्ट के साथ सोच-समझकर फैसले लेने से शुरू होती है। उन्होंने स्पष्ठता, इम्पैक्ट डिटरमिनेशन एवं समाज में मीनिंगफुली कंट्रीब्यूट करने की इंपॉर्टेंस पर ज़ोर दिया। उन्होंने स्टूडेंट्स को शॉर्ट-टर्म वैलिडेशन के बजाय लॉन्ग-टर्म कंट्रीब्यूशन एवं कम्फर्ट के बजाय हिम्मत पर फोकस करने के लिए बढ़ावा।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *