Jalandhar News: जालंधर में अवैध सीवरेज निर्माण पर बवाल, गुलाब देवी रोड पर जमकर हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Illegal sewerage construction on Gulab Devi Road Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) के गुलाब देवी रोड (Gulab Devi Road) इलाके में अवैध सीवरेज लाइन डालने के लिए पूरी सड़क को खोद दी गई। लोगों ने कहा कि बिना नगर निगम के परमीशन के ही सड़क खोदी गी गई है।

जालंधर (Jalandhar) के गुलबादेवी रोड पर अवैध रूप से सीवरेज लाइन डाली जा रही है। लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क को खोद दिया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही, सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

MCJ Jalandhar Daily Samvad
MCJ Jalandhar Daily Samvad

लोगों ने प्रशासन से मांग की

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच करवाई जाए और यदि निर्माण अवैध पाया जाए तो इसे तुरंत रोका जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में जलभराव और गंदगी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। फिलहाल, क्षेत्र के लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *