Punjab News: पंजाब में नेशनल हाईवे पर आपस में भिड़ीं 10 गाड़ियां, एक की मौत और कई घायल

संगरूर (Sangrur) में घनी धुंध के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी अनुसार सुबह बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उभावाल-बड़रुखां के समीप धुंध के कारण लगभग 10 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • संगरूर में भीषण सड़क हादसा
  • 10 गाड़ियां आपस में टकराई
  • सड़क किनारे गिरीं दो गाड़ियां
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: पंजाब में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नेशनल हाईवे पर लगभग 10 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के संगरूर (Sangrur) में घनी धुंध के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी अनुसार सुबह बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उभावाल-बड़रुखां के समीप धुंध के कारण लगभग 10 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

वाहनों की आपस में टक्कर

वहीं उभावल से बड़रखां जाते रास्ते पर हुए हादसे को देखने के लिए सड़क के दूसरी तरफ धीमी रफ्तार में हुए चार वाहन भी आपस में भिड़ गए। यानी हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन भर लोग घायल हुए।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

हादसे के बाद दो गाड़ियां सड़क किनारे खतानों में भी जा गिरी। वहीं सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं व राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *