डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारत सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका (America) के साथ किए गए व्यापार समझौते पर विरोध जताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहरी और ग्रामीण ने आज जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रगट सिंह (Pargat Singh) ने कहा कि यह समझौता देशभर के किसानों और मजदूरों के लिए नकारात्मक प्रभाव डालने वाला है। प्रगट सिंह ने कहा कि यह व्यापार समझौता भारत के किसानों के हितों के खिलाफ है और इसके लागू होने से देश की कृषि अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा।
भारत एक कृषि प्रधान देश
उन्होंने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और इस समझौते के कारण छोटे किसानों को अमेरिका जैसे बड़े देशों के किसानों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी, जिनके पास हजारों एकड़ जमीन है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि इस व्यापार समझौते के लागू होने से भारत में घरेलू उत्पादों की जगह विदेशी उत्पादों की बाजार में बढ़ोतरी होगी, जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी और देश की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी, हल्का इंचार्ज जलंधर वेस्ट सुरिंदर कौर, हल्का इंचार्ज करतारपुर साबिक एसएसपी राजिंदर सिंह, हल्का इंचार्ज नकौदर डॉ. नवजोत दहियां समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।








