डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिला है बुधवार को चांदी में 6000 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी है। वहीं सोने में भी तेजी देखी जा रही है। हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है।
MCX पर सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 631 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत 1,60,600 रुपये चल रही है। सोने ने अब तक 1,60,332 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,61,072 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR
वहीं सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का दाम 2,66,801 रुपये चल रहा है। इसमें 6057 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई है। चांदी ने अब तक 2,64,300 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,67,990 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। बता दे कि कल सोने और चांदी में गिरावट देखी गई थी।







