डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में अस्पताल के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के बल अस्पताल के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा एक युवक पर फायरिंग की गई है जिसके बाद हमलवार मौके से फरार हो गए। वहीं घायल युवक की पहचान सौरव सिंह निवासी शिव नगर सोढल रोड के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR
बताया जा रहा है कि सौरव अपने एक परिचित का हालचाल पूछने अस्पताल आया था। बाहर निकलते ही तीन युवकों ने उसे घेर लिया और गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी। परिजनों और दोस्तों का आरोप है कि हमले में शामिल युवकों में एक अनमोल नाम का युवक भी था, हालांकि हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।। वहीं पीड़ित ने परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।








