डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Liquor Scam: शराब घोटाला केस (Delhi Liquor Scam) में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए CBI केस में बरी कर दिया है।
वहीं कोर्ट का फैसला आने के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, “आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है।” इसके बाद से केजरीवाल और सिसोदिया अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस भी की।

साज़िश रचने का लगाया आरोप
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर साज़िश रचने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देता हूं कि दिल्ली में दोबारा चुनाव करवाकर दिखाएं। यदि बीजेपी की 10 से ज़्यादा सीट आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।”
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
केजरीवाल ने कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। मोदी-शाह ने हमारे खिलाफ इतने केस बनाए। हमारे पीछे ED, CBI, पुलिस छोड़ी। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेल में थे, लेकिन आप कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं।
केजरीवाल ने कहा “पिछले चार साल से ईडी, सीबीआई और दूसरी एजेंसियों के इस्तेमाल से हमारे ऊपर कथित शराब घोटाले का आरोप लगाया गया। सीबीआई और ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाख़िल की। अभी ट्रायल शुरू भी नहीं हुआ था। कोर्ट को सिर्फ़ यह देखना था कि ट्रायल आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सामग्री है या नहीं। कोर्ट ने कहा ऐसा एक भी सबूत नहीं है जिसके आधार पर ट्रायल चलाया जा सके।”
दो लोगों ने मिलकर रचा षड्यंत्र
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि “यह पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने मिलकर रचा। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने मिलकर आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की साज़िश रची। आज उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। मैंने सिर्फ़ ईमानदारी कमाई है, पैसा नहीं। “








