डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस में दो ड्रग-हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने नशे सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी के दो संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए।
5.438 किलो हेरोइन बरामद
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5.438 किलो हेरोइन, तीन उन्नत हथियार – ग्लॉक 9mm, जिगाना 9mm और .32 बोर पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस और रु4500 नकद बरामद हुआ है। यह रकम कथित रूप से ड्रग मनी बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी भारतीय क्षेत्र में की जा रही थी और एक सुनियोजित नेटवर्क के माध्यम से इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किया जा रहा था।
In a major breakthrough, #Amritsar Commissionerate Police busts two organised cross-border drug and illegal arms smuggling modules and apprehends total 10 accused and recovers 5.438 Kg Heroin, 3 sophisticated pistols (One Glock 9mm, One Zigana 9mm & One .32 bore), 34 live… pic.twitter.com/yTXHAB9Kyx
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 28, 2026
वहीं पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। इसके साथ ही आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।







