Jalandhar: जालंधर में डॉक्टर के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने 10 राउंड किए फायर, देखें VIDEO

जालंधर (Jalandhar) के संतोषपुरा इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर यशपाल के घर और बाहर खड़ी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना के समय डॉक्टर अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थे।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
Punjab Government
Highlights
  • डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग
  • सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
  • पार्षद और पुलिस को दी सूचना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन गोली चलने की घटनाएं सामने आती रहती है ऐसी ही एक खबर सामने आ रहा है खबर है कि जालंधर (Jalandhar) में डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग (Firing in Jalandhar) हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के संतोषपुरा (Santoshpura) इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर यशपाल (Dr. Yashpal) के घर और बाहर खड़ी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना के समय डॉक्टर अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

जालंधर में डॉक्टर के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां
जालंधर में डॉक्टर के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

घटना CCTV कैमरे में कैद

जानकारी के मुताबिक वारदात रात करीब 1:40 बजे की है। दो युवक बाइक पर पहुंचे और पहले घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डॉक्टर ने सबसे पहले मोहल्ले के पार्षद को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाना 8 से पुलिस की टीम पहुंची और जांच की। डॉक्टर ने बताया कि बीते दिनों न तो उन्हें कोई धमकी मिली न ही किसी ने फिरौती मांगी। पार्षद के अनुसार डॉक्टर की किसी के साथ रंजिश जैसा कुछ नहीं है।

फोरेंसिक टीम जांच करते हुए
फोरेंसिक टीम जांच करते हुए

जालंधर (Jalandhar) पुलिस कमिश्नरेट के थाना 8 के एसएचओ (SHO) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर एफआइआर दर्ज कर ली है और आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *