Punjab: पंजाब पुलिस ने राज्य में बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम; ग्लॉक पिस्तौल सहित दो आरोपी काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Police foils major terror plot in the state
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) एसएएस नगर ने एक विदेशी-आधारित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को लगभग 2.5 किलोग्राम वजन वाली पूरी तरह असेंबल आरडीएक्स से भरी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), एक ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है तथा एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

पंजाब DGP ने जानकारी दी

यह जानकारी आज यहां पंजाब (Punjab) के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान महावीर कुमार उर्फ काका निवासी गांव कलाम, एसबीएस नगर (वर्तमान पता घनौली, रूपनगर) और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव कलाम, एसबीएस नगर के रूप में हुई है। बरामद की गई आईईडी दोहरे विस्फोटक तंत्र — रिमोट और टाइमर — से लैस थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे और खेप प्राप्त करने के बाद उन्होंने आईईडी को एसबीएस नगर बाईपास के पास छिपा दिया था तथा लक्ष्य संबंधी आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे थे।

पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़

उन्होंने कहा कि यह उपकरण पूरी तरह असेंबल था और इस्तेमाल के लिए तैयार था, जो जन सुरक्षा के लिए एक बड़े खतरे को दर्शाता है। डीजीपी ने बताया कि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने तथा सप्लाई चेन और फंडिंग लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए एआईजी एसएसओसी एसएएस नगर दीपक पारीक ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने जिला एसबीएस नगर से संदिग्ध महावीर उर्फ काका और उसके साथी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय महावीर उर्फ काका के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई।

FIR
FIR

मामला दर्ज

एआईजी ने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान महावीर ने खुलासा किया कि उसने आईईडी वाली एक खेप प्राप्त की थी, जिसे उसने एसबीएस नगर बाईपास के पास छिपा दिया था और वह लक्ष्य के बारे में आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा था।

आरोपी के खुलासे पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने बताए गए स्थान से आईईडी और एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस बरामद किया। इस संबंध में थाना एसएसओसी मोहाली, एसएएस नगर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *