Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया काबू

विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव कोठे महां सिंह वाला, जिला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • संगरूर में सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ पकड़ा
  • मेवा सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप
  • शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से की मदद
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही अपनी मुहिम के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना साइबर सैल , संगरूर में तैनात सब-इंस्पेक्टर मेवा सिंह को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव कोठे महां सिंह वाला, जिला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Bribe
Bribe

50,000 रुपये की मांगी रिश्वत

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम संगरूर में एक मामला दर्ज था, जिसमें आरोपी सब-इंस्पेक्टर जांच अधिकारी के रूप में तैनात था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसकी पत्नी को मामले से बरी करवाने में मदद करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी सब-इंस्पेक्टर मेवा सिंह को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *