डेली सवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) की पॉश कॉलोनी ग्रीन मॉडल टाउन में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। विन्ने मंदिर के पास सूखी बेलों ने बिजली की तारों को पूरी तरह लपेट रखा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
वहीं स्थानीय निवासियों के अनुसार, ये बेलें लंबे समय से तारों पर फैली हुई हैं। सूखी होने के कारण इनमें आग लगने का खतरा और भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि इलाके से जालंधर नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी नियमित रूप से गुजरते हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
अब तक कोई कार्रवाई नहीं
वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन सूखी बेलों को नहीं हटाया गया तो शॉर्ट सर्किट, आगजनी या करंट लगने जैसी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से सूखी बेलों को हटाया जाए और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही, यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
