CBSE Board Exam 2026: विदेशों में बिगड़े हालात का असर, CBSE ने स्थगित की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मध्य पूर्व के कई देशों में संचालित अपने स्कूलों के लिए कक्षा 10 और 12 की निर्धारित बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

Daily Samvad
3 Min Read
CBSE Board Exam
Punjab Government
Highlights
  • मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण
  • CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षाएं टालीं
  • 3 मार्च को होगी स्थिति की समीक्षा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। CBSE Board Exam 2026: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लिया है।

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण क्षेत्र में अस्थिर स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए बोर्ड ने मध्य पूर्व के कुछ देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

Exam Postponed
Exam Postponed

परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई

सीबीएसई (CBSE) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में 2 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों और विद्यालयों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि 3 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 5 मार्च से आगे निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

CBSE postpones 10th and 12th exams in Middle East countries
CBSE postpones 10th and 12th exams in Middle East countries

परिणाम मई माह में जारी

इस बीच परीक्षा परिणाम और पुनर्मूल्यांकन को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र केवल थ्योरी पेपर के लिए ही री-एसेसमेंट या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंकों में किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा।

सीबीएसई आमतौर पर कक्षा 10 और 12 का परिणाम मई माह में जारी करता है। परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे शांत रहें, नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखें और आगे की आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें।















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *