Jalandhar News: जालंधर में ACP और SHO सस्पेंड, सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल (IVF सेंटर) पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ACP मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के SHO रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

Daily Samvad
3 Min Read
Suspend
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर में IVF सेंटर पर फायरिंग
  • ACP और SHO सस्पेंड
  • पुलिस ने की जांच तेज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल (IVF सेंटर) पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ACP मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के SHO रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया है। कमिश्नर ने मामले को पुलिस की लापरवाही करार दिया और जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं।

घटना रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक बाइक पर आया और उसने हेलमेट पहन रखा था। उसने लगभग 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं, जो अस्पताल के गेट को पार कर गईं। फायरिंग के दौरान आरोपी ने हेलमेट नहीं उतारा और वारदात के बाद मौके से बाइक पर फरार हो गया।

Dhanpreet Kaur IPS
Dhanpreet Kaur IPS

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई

घटना के समय अस्पताल में मौजूद स्टाफ दहशत में था। पुलिस ने बताया कि अस्पताल के गेट पर गोलियों के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस (Jalandhar Police) ने आरोपी की पहचान के लिए उसकी बाइक का नंबर ट्रेस कर एड्रेस निकालने की कोशिश शुरू कर दी है। साथ ही एंट्री और एग्जिट पाइंट पर लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

यह घटना फरवरी में हुई तीसरी बड़ी फायरिंग की वारदात है। 6 फरवरी को AAP नेता लक्की ओबरॉय की गुरुद्वारा मॉडल टाउन के बाहर हत्या कर दी गई थी। स्कूटी सवार दो युवकों ने छह गोलियां दागीं। इसके बाद 27 फरवरी को संतोखपुरा में डॉ. यशपाल के घर पर बाइक सवार दो लोगों ने फायरिंग की, जिसमें 10 राउंड फायर किए गए और सभी गोलियां दीवारों में लगीं।

Jalandhar Vardaan Hospital IVF Center Firing
Jalandhar Vardaan Hospital IVF Center Firing

CCTV फुटेज कब्जे में लिया

28 फरवरी की रात फिर से एक डॉक्टर के अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें लगभग पौने 10 बजे फायरिंग की गई। पुलिस ने कहा कि सभी घटनाओं का CCTV फुटेज कब्जे में लिया गया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सभी तकनीकी और सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। मामले की जांच तेज कर दी गई है और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। फायरिंग की लगातार ये घटनाएं शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं और नागरिकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत जानकारी दें।















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *