Jalandhar News: जालंधर में बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक, मौत

जालंधर (Jalandhar) से जंडू सिंघा रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास बने करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये गड्ढा पुल बनाने वाली कंपनी ने पिल्लर के खोद रखा था।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • गड्ढे में गिरकर युवक की मौत
  • 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार
  • पुलिस जांच में लूटपाट की आशंका
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में गड्ढे में गिरने से युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) से जंडू सिंघा रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास बने करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये गड्ढा पुल बनाने वाली कंपनी ने पिल्लर के खोद रखा था।

नहीं थी लाइट की व्यवस्था

बाइक सवार कई घंटे तक तड़पता रहा और गड्ढे के अंदर ही दम तोड़ दिया। डेडबॉडी और बाइक सुबह दुकानदारों ने देखी तो पुलिस को सूचित किया। वहां न तो सही लाइट की व्यवस्था थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। अंधेरे के कारण तेज रफ्तार बाइक सीधे गड्ढे में जा गिरी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गड्ढे के पास ही दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसने दुकान खोलने के बाद अचानक गड्ढे की तरफ नजर मारी तो अंदर बाइक गिरी दिखी। मृतक के पास से हेडफोन और बाइक की चाबी मिली है, लेकिन मोबाइल फोन और पर्स गायब हैं। पुलिस लूटपाट की आशंका से भी जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची जालंधर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव को गड्ढे से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है। पहचान के लिए आस पास के थानों में सूचना दे दी गई है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *