डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कपूरथला पुलिस से कई दिनों तक फरार चल रहे जालंधर के ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों ने आखिरकार टक्कर परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई है। जालंधर के एक होटल में टक्कर परिवार से आरोपियों ने माफी मांगी। इसके बाद शहर के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में इस हाई प्रोफाइल मारपीट को लेकर समझौता हो गया।
जालंधर (Jalandhar) के जाने माने रियल एस्टेट कारोबारी गुरशरण सिंह टक्कर के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें जूम शूज और खन्ना स्टील के मालिकों पर किडनैपिंग, हत्या का प्रयास, सिख युवक की पगड़ी उतारने और उसके दाढ़ी बाल नोचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस लगातार इनके घरों में छापेमारी कर रही थी।

जमानत याचिका लगाई
जालंधर (Jalandhar) फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli Heritage के सामने कारोबारी के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर हुए कातिलाना हमले के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इन आरोपियों के घर वालों ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई हुई है। इस दौरान ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों ने समझौता का बड़ा दबाव बनाया।
आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में सलाहकार दीपक बाली की मौजूदगी में सुखमहल होटल में इस मामले का पटाक्षेप हो गया। पीड़ित टक्कर परिवार ने कहा कि कई दिनों से पुलिस से फरार चल रहे ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों ने माफी मांगी है। इसके बाद समझौता हुआ है।
बेटे पर 9 लोगों ने किया हमला
आपको बता दें कि 8 फरवरी की देर रात कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पुत्र गुरशरण सिंह टक्कर निवासी अटवाल हाउस जालंधर (Jalandhar) को 9 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान के आधार पर खन्ना स्टील्स और जालंधर की Zoom Shoes Company के मालिकों ने उसे किडनैप करने की कोशिश की। इसके बाद जब वे इसमें सफल नहीं हो सके तो उस पर कातिलाना हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसकी पगड़ी उतार दी गई, दाढ़ी और बाल नोचे गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

Zoom शूज के मालिकों समेत 9 पर केस
पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में मुकदमा नंबर 11, तारीख 10/02/2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय सोनी और अकुल सोनी समेत कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में धारा 308 सहित अन्य संबंधित गैर-जमानती धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
पुलिस की छापेमारी
थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है तथा संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है। पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह का आरोप है कि इस हमले के पीछे पुराना पैसों का लेन-देन विवाद है।
उनका कहना है कि आरोपियों के साथ उसका आर्थिक लेन-देन चल रहा था और रकम वापसी को लेकर विवाद था। आरोप है कि पैसे लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। हालांकि अभी माफी के बाद समझौता हो गया है।
इन लोगों पर FIR














