Punjab News: पंजाब मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल ने दिया इस्तीफा, जाने वजह

नरिंदर सिंह शेरगिल का अचानक इस्तीफा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस फैसले के पीछे की वजह सामने आ सकती है, लेकिन फिलहाल सरकार या शेरगिल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann and Shergil
Punjab Government
Highlights
  • नरिंदर सिंह शेरगिल का 2 मार्च को इस्तीफा स्वीकार
  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के करीबी नेता हैं शेरगिल
  • राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Milkfed Chairman Narinder Singh Shergill resigns: पंजाब में सहकारी क्षेत्र की बड़ी संस्था मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल (Narinder Singh Shergill) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की जानकारी उस समय सामने आई जब 2 मार्च को सरकार की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने का आदेश जारी हुआ। हालांकि अब तक उनके पद छोड़ने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पंजाब (Punjab) मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल (Narinder Singh Shergill) को राज्य के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के करीबी नेताओं में गिना जाता रहा है। ऐसे में उनका अचानक इस्तीफा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस फैसले के पीछे की वजह सामने आ सकती है, लेकिन फिलहाल सरकार या शेरगिल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

राजनीतिक हलचल तेज

मिल्कफेड (Milkfed) पंजाब (Punjab) की डेयरी सहकारी व्यवस्था की प्रमुख संस्था है, जो राज्य में दुग्ध उत्पादन और विपणन का बड़ा नेटवर्क संचालित करती है। चेयरमैन के पद को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जाता है। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विभागीय और राजनीतिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही नए चेयरमैन की नियुक्ति कर सकती है ताकि संस्था के कामकाज पर किसी तरह का असर न पड़े। फिलहाल शेरगिल के इस्तीफे को लेकर अटकलों का दौर जारी है और सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *