US Strike: अमेरिका ने ईरान पर 200 बम गिराए, 1000 ठिकानों पर हमला, कई सैन्य ठिकाने ध्वस्त

इजराइली बयान में कहा गया कि इन हमलों से ईरान की कमांड-एंड-कंट्रोल क्षमताओं को गहरा झटका लगा है और कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं।

Daily Samvad
4 Min Read
US Israel Attack
Punjab Government
Highlights
  • अमेरिका ने एक साथ किए कई हमले
  • ईरान के कई सैन्य इलाके ध्वस्च
  • इजराइल ने भी दागी मिसाइलें
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। US Strike: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। United States Central Command (CENTCOM) ने दावा किया है कि अमेरिका के एक बड़े सैन्य हमले में ईरान के Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के हेडक्वार्टर को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है।

युनाइटेड स्टेट सैंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस कार्रवाई को “सांप का सिर काटने” जैसा बताते हुए कहा कि IRGC पिछले 47 वर्षों में 1,000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों और सैनिकों की मौत के लिए जिम्मेदार रहा है।

Netanyahu Vows More Attacks; Israel Drops 2000+ Bombs On Iran
Netanyahu Vows More Attacks; Israel Drops 2000+ Bombs On Iran

कमांड संरचना ध्वस्त

युनाइटेड स्टेट सैंट्रल कमांड (CENTCOM) की ओर से जारी बयान में कहा गया, “ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दशकों तक अमेरिका और उसके सहयोगियों को निशाना बनाया। कल की स्ट्राइक ने उनकी कमांड संरचना को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अमेरिका (US) के पास दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री है और अब IRGC का कोई हेडक्वार्टर नहीं बचा है।” अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह हमला सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया और इसका मकसद संगठन की नेतृत्व क्षमता को खत्म करना था।

Netanyahu Vows More Attacks; Israel Drops 2000+ Bombs On Iran
Netanyahu Vows More Attacks; Israel Drops 2000+ Bombs On Iran

इजराइल ने किए हमले

इस बीच इजराइली सेना ने भी ईरान के भीतर कई सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमलों की पुष्टि की है। इजराइल के मुताबिक, दर्जनों ईरानी मिलिट्री कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया, जिनमें IRGC के ऑपरेशनल सेंटर, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर, एयर फोर्स कमांड सेंटर और इंटरनल सिक्योरिटी हेडक्वार्टर शामिल हैं।

इजराइली बयान में कहा गया कि इन हमलों से ईरान की कमांड-एंड-कंट्रोल क्षमताओं को गहरा झटका लगा है और कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं। घटनाक्रम उस समय और गंभीर हो गया जब शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की हत्या की खबर सामने आई।

US Israel Attack News
US Israel Attack News

तेहरान का बयान नहीं आया

इसके बाद अमेरिका और इजराइल के संयुक्त अभियान रविवार तक जारी रहे। हालांकि तेहरान की ओर से अभी तक इन दावों पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ईरानी मीडिया ने बड़े पैमाने पर नुकसान और कई सैन्य ठिकानों पर हमलों की पुष्टि की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई क्षेत्रीय संतुलन को पूरी तरह बदल सकती है। मध्य पूर्व में पहले से जारी संघर्ष के बीच यह घटनाक्रम व्यापक युद्ध का रूप ले सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सभी पक्षों से संयम बरतने और हालात को कूटनीतिक रास्ते से सुलझाने की अपील की है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *