Punjab Weather Update: पंजाब में तेज हवाओं के बीच सता रही धूप, जाने होली पर कैसा रहेगा मौसम

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 163 शब्द|📅 03 Mar 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। कुछ इलाकों में हल्की सर्दी पड़ रही है, लेकिन दोपहर की धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। लोगों को घरों में पंखे चलाने पड़ रहे हैं।

बता दे कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। राजस्थान से आने वाली ये गर्म हवाएं तापमान में वृद्धि का कारण बन रही हैं। वहीं मार्च में भीषण गर्मी पड़ेगी, क्योंकि पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मार्च के आखिरी सप्ताह में हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। सोमवार को धूप खिली और गर्मी महसूस होने लगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *