Nancy Grewal: कनाडा में मशहूर इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या

कनाडा (Canada) में रहने वाली पंजाबी मूल की यूट्यूबर 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल (Nancy Grewal) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा की लासाल पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Nancy Grewal Murder
Punjab Government
Highlights
  • कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या
  • वारदात के बाद पुलिस ने इलाके को सील किया
  • नैंसी ग्रेवाल का सोशल मीडिया पर बेबाक अंदाज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Nancy Grewal: कनाडा (Canada) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में पंजाबी मूल की मशहूर यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) में रहने वाली पंजाबी मूल की यूट्यूबर 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल (Nancy Grewal) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा की लासाल पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया गया।

Nancy Grewal Murder
Nancy Grewal Murder

चाकू मारकर हत्या

कैनेडियन मीडिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और लहूलुहान छोड़कर भाग गया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना के बाद पुलिस ने टॉड लेन पर कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच के इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया। जिस घर में यह वारदात हुई, वहां मुख्य दरवाजे तक जाने वाली सीढ़ियों और रास्ते पर मिले सबूतों को चिन्हित कर जांच की जा रही है।

बेबाक अंदाज में अपनी राय रखती

बता दे कि नैन्सी ग्रेवाल जालंधर की रहने वाली थीं और पिछले कुछ समय से कनाडा में रहकर सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय थीं। वह एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में जानी जाती थीं और कई राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर तीखे और बेबाक अंदाज में अपनी राय रखती थीं।

Canada Police
Canada Police

बताया जा रहा है कि वह खालिस्तान समर्थक गतिविधियों की लगातार आलोचना करती थीं और इस विषय पर कई वीडियो और टिप्पणियां सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी थीं। इसके अलावा डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर ढिल्लों के खिलाफ भी उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणियां की थीं, जिसके कारण वह अक्सर चर्चा में रहती थीं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *