Nitish Kumar: नितीश कुमार ने CM की कुर्सी क्यों छोड़ी? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताई बड़ी वजह, देखें VIDEO

जेडीयू कार्यालय में भी कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए तोड़फोड़ की। इन घटनाक्रमों के बीच बिहार की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में राज्य की सत्ता और गठबंधन की दिशा को लेकर कई अहम फैसले होने की संभावना जताई जा रही है।

Daily Samvad
6 Min Read
Bihar CM Nitish Kumar files nomination for Rajya Sabha
Punjab Government
Highlights
  • बिहार के सीएम नितीश कुमार ने नामांकन भरा
  • अमित शाह मुख्य रूप से बिहार में रहे मौजूद
  • जेडीयू के दफ्तर में हंगामा, तोड़फोड़
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटना। Nitish Kumar: नितीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को बिहार की राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बिहार विधानसभा परिसर में दाखिल किए गए इस नामांकन के दौरान कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin), रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur), उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) और शिवेश कुमार (Shivesh Kumar) ने भी राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष तौर पर मौजूद रहे।

बिहार (Bihar) की राजनीति में कई नए संकेत भी देखने को मिल रहे हैं। नामांकन के बाद जेडीयू (JDU) ने राज्य सरकार के गृह विभाग पर दावा ठोक दिया है। फिलहाल यह विभाग भाजपा के पास है और बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) हैं। जेडीयू के सूत्रों के अनुसार पार्टी अब इस अहम विभाग को अपने पास लेने की तैयारी में है। इसे लेकर गठबंधन के भीतर बातचीत तेज होने की संभावना है।

PM Narendra Modi and Nitish Kumar
PM Narendra Modi and Nitish Kumar

नितीश के बेटे ज्वाइन करेंगे JDU

इधर, जेडीयू (JDU) के अंदर एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) 8 मार्च को जेडीयू जॉइन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पार्टी में एंट्री के बाद आगे की राजनीतिक भूमिका पर फैसला लिया जाएगा। इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में चर्चा होगी। खुद नीतीश कुमार ने भी निशांत कुमार की एंट्री को लेकर हरी झंडी दे दी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दरअसल, निशांत कुमार की जॉइनिंग गुरुवार को ही प्रस्तावित थी। इसके लिए जेडीयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए भोज का भी इंतजाम किया गया था, लेकिन राज्यसभा नामांकन कार्यक्रम के कारण उनकी औपचारिक जॉइनिंग टल गई। अब माना जा रहा है कि 8 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।

Amit Shah and Nitish Kumar
Amit Shah and Nitish Kumar

राजनीतिक जीवन की सराहना

नामांकन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राजनीतिक जीवन की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने का काम किया और विकास को नई गति दी। उन्होंने कहा कि इतने लंबे राजनीतिक जीवन में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद उनके ऊपर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

वहीं, राज्यसभा जाने के फैसले से पहले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी इच्छा के तहत उन्होंने इस बार राज्यसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

tejashwi yadav
tejashwi yadav

भाजपा पर हमला बोला

दूसरी ओर, विपक्ष ने इस फैसले को लेकर सरकार और भाजपा पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि बिहार में भाजपा ने महाराष्ट्र मॉडल लागू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नीतीश कुमार पर इतना दबाव बनाया कि उन्हें इस्तीफा देने की स्थिति में आना पड़ा। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को धीरे-धीरे खत्म कर देती है और नीतीश कुमार को भी “हाईजैक” कर लिया गया है।

उधर, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचने लगे। कई कार्यकर्ता भावुक होकर रोते भी दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की पहचान हैं, उन्हें कहीं जाने नहीं दिया जाएगा।

Bihar Politics
Bihar Politics

दफ्तर में तोड़फोड़

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रहे नेताओं का विरोध किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भाजपा कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता (Surendra Mehta), जेडीयू एमएलसी संजय गांधी (Sanjay Gandhi) और जेडीयू विधायक प्रेम मुखिया (Prem Mukhiya) को सीएम हाउस के पास से वापस जाने पर मजबूर कर दिया।

इसके अलावा जेडीयू कार्यालय में भी कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए तोड़फोड़ की। इन घटनाक्रमों के बीच बिहार की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में राज्य की सत्ता और गठबंधन की दिशा को लेकर कई अहम फैसले होने की संभावना जताई जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *