डेली संवाद, नई दिल्ली। Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से जुड़ी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कांग्रेस (Congress) ने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पार्टी ने तेलंगाना से कांग्रेस ने दो नामों की घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी को फिर से नामित किया गया है। सिंघवी पहले भी राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं।









