डेली संवाद जालंधर Jalandhar News: वरिष्ठ पत्रकार और जागृति लहर डॉट कॉम के संपादक, गौतम जालंधरी को आज एक गहरा सदमा पहुंचा, जब उनकी माता श्रीमति रमा खन्ना (72) का निधन हो गया।
श्रीमति खन्ना कुछ समय से बीमार थीं और उनके निधन से परिवार शोक की लहर में डूब गया। गौतम जालंधरी के साथ-साथ उनके भाई पत्रकार बलराज खन्ना और सन्नी खन्ना इस दुखद घटना से गहरे प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
श्रीमति रमा खन्ना अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार 5 मार्च, 2026 को सुबह 11 बजे पीरू बन्दा शमशान भूमि, सलेम टाबरी, लुधियाना में किया जाएगा।
पंजाब के पत्रकार, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं ने इस दुख के समय में गौतम जालंधरी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। पक्षी सेवा सोसाइटी के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, प्रधान अशोक थापर और अन्य सदस्यों ने भी शोक व्यक्त किया है।









