डेली संवाद, पटियाला। Accident News: पंजाब में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भीषण हादसा हो गया है जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है और कई घायल हुए है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पटियाला (Patiala) के नाभा भादसो रोड गांव लुबाना में एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान पीआरटीसी बस और एक टिपर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस ड्राइवर और टिपर ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।








