Punjab News: पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, दरों में हुई भारी कटौती

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। इसके साथ ही वाणिज्यिक दुकानों/इकाइयों के लिए बिजली की दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी की गई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Power Cut
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब में बिजली दरों में रिकॉर्ड कटौती
  • घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1.5 रुपये प्रति यूनिट कम
  • दुकानों और व्यावसायिक इकाइयों के लिए 79 पैसे कटौती
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिजली उपभोक्ताओं के लिए मान सरकार ने घोषणा की है। भगवंत मान सरकार ने पंजाब (Punjab) में बिजली की दरों में रिकॉर्ड 1.5 रुपये प्रति यूनिट की कमी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। इसके साथ ही वाणिज्यिक दुकानों/इकाइयों के लिए बिजली की दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी की गई है।

74 पैसे प्रति यूनिट की कमी

औद्योगिक इकाइयों के लिए बिजली की दरों में 74 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली की दरें घटाकर 5 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई हैं – जो देश में सबसे कम है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

नए टैरिफ आदेश में कहा गया है कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल के दौरान पहली बार पीएसपीसीएल एक कुशल और लाभदायक कंपनी बन गई है। पीएसपीसीएल को ए+ रेटिंग दी गई है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसने 2634 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *