डेली संवाद, मोगा। Firing In Punjab: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में दिन दहाड़े सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोगा (Moga) के कस्बा बाघापुराना में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सरपंच की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है।

आरोपी मौके से फरार
वहीं ये घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए और उन्होंने सरपंच हैप्पी पर अचानक कई गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
गोलियां लगने से सरपंच हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, हैप्पी को पहले भी थ्रेट काॅल आई थी और इनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोगा के एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीमों को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।









