Punjab News: पंजाब में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

अमृतसर (Amritsar) कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस बात की जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्विटर पर दी है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
हथियार तस्करी का भंडाफोड़
Punjab Government
Highlights
  • पुलिस ने हथियार तस्करी का भंडाफोड़ किया
  • अमृतसर में 6 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार
  • 5 अत्याधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस जब्त
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस बात की जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्विटर पर दी है।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

छह आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए है इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। इनमें ग्लॉक 9mm, PX5 30 बोर, टॉरस 9mm, ग्रेटा 9mm (पाकिस्तान निर्मित) और एक 30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार भी जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। इनके जरिए हथियारों की खेप मंगवाकर अमृतसर और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मकबूलपुरा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि हथियारों की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *