Punjab Police Recruitment: पंजाब पुलिस के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10 मार्च से ऑनलाइन प्रोसेस शुरू

पंजाब पुलिस (Punjab Police) की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से शुरू होंगे और 30 मार्च रात 11 बजकर 55 मिनट तक किए जा सकेंगे। इसके बाद विभाग आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Police Recruitment
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब पुलिस में 3,298 पदों पर भर्ती
  • ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से 30 मार्च तक
  • 3298 पदों में से 766 सशस्त्र पुलिस कैडर के
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Police Recruitment: पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब पुलिस ने इस साल कुल 3,298 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है।

30 मार्च तक आवेदन

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस (Punjab Police) की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से शुरू होंगे और 30 मार्च रात 11 बजकर 55 मिनट तक किए जा सकेंगे। इसके बाद विभाग आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं भर्ती प्रक्रिया को सुगम बनाने और किसी तरह की शिकायत न आए, इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उम्मीदवार किसी समस्या या सुझाव के लिए इस नंबर 02261306246 पर संपर्क कर सकते हैं।

पंजाब पुलिस की भर्ती
पंजाब पुलिस की भर्ती

766 पद सशस्त्र पुलिस कैडर

3298 पदों में से 2,522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे, जबकि 766 पद सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए निर्धारित किए गए हैं। विभाग जल्द ही भर्ती से जुड़ा आधिकारिक लिंक और सभी नियम व शर्तें अपडेट करेगा।

पंजाब पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। उम्मीदवार इसे स्कैन करके सीधे आधिकारिक भर्ती लिंक पर पहुंच सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *