डेली संवाद, जालंधर। Nancy Garewal Influencer Murder News Update: पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और पेशे से नर्स नैंसी ग्रेवाल की मौत के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी विवादित टिप्पणियां और खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ उनके तीखे बयान चर्चा में आ गए हैं। वर्ष 2018 में कनाडा जाने के बाद से ही नैंसी लगातार विवादों में घिरी रहीं।
सोशल मीडिया पर बेबाक टिप्पणियां और कट्टरपंथी विचारधारा का विरोध करना उनके लिए खतरा बनता गया। परिजनों के मुताबिक नैंसी (Nancy Garewal) को पहले भी दो बार हमलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह दोनों बार बच निकली थीं। नैंसी की मां का कहना है कि उनकी बेटी का सबसे बड़ा ‘गुनाह’ यह था कि वह किसी से डरती नहीं थी और अपने विचार खुलकर रखती थी।

खालिस्तानियों के टारगेट पर थी
उन्होंने बताया कि खालिस्तानी समर्थक चाहते थे कि नैंसी (Nancy Garewal) उनके साथ काम करे और अपने पुराने बयानों पर माफी मांगे, लेकिन उसने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था। नैंसी (Nancy Garewal) की मां ने भावुक होते हुए कहा कि अगर दुनिया में युद्ध जैसी परिस्थितियां न होतीं तो शायद वह कनाडा में अपनी बेटी के पास होतीं और आज उनकी बेटी जिंदा होती।
बताया जा रहा है कि अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में नैंसी (Nancy Garewal) ने पंजाब (Punjab) के डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि बाबा ढिल्लों का तो उन्हें नाम तक सही से लेना नहीं आता। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि डेरा प्रमुख राजनीति में प्रभाव रखते हैं और नेताओं को शरण देकर वोटों की सौदेबाजी करते हैं।

पंजाब की सियासत पर टिप्पणी
नैंसी (Nancy Garewal) ने पंजाब की राजनीति से जुड़े कई नेताओं पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया पर पंजाब के युवाओं की जिंदगी और नशे की समस्या को लेकर आरोप लगाए थे। इसके अलावा श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की वेशभूषा को लेकर की गई उनकी टिप्पणी भी विवादों में रही थी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
खालिस्तानी समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद नैंसी ग्रेवाल (Nancy Garewal) ने सोशल मीडिया पर अपने हमले और तेज कर दिए थे। उन्होंने खुलकर कहा था कि उन्हें निज्जर को आतंकवादी कहने में कोई हिचक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने निज्जर की संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाए थे।
निज्जर के खिलाफ बोला
नैंसी (Nancy Garewal) ने अपने एक वीडियो में कहा था कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि एक प्लंबर के पास अचानक करोड़ों की संपत्ति और हथियार कैसे आ सकते हैं। उन्होंने निज्जर को कनाडा की धरती पर पल रहा सांप बताते हुए वहां की सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए थे।
भारत और कनाडा के बीच निज्जर की हत्या को लेकर जब कूटनीतिक विवाद शुरू हुआ, तब भी नैंसी (Nancy Garewal) ने खुलकर बयान दिए थे। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार पर आरोप लगाया था कि वह वोट बैंक की राजनीति के कारण खालिस्तानी समर्थकों को संरक्षण दे रही है।
खालिस्तानियों की मदद
नैंसी (Nancy Garewal) ने कहा था कि अगर कनाडा सरकार खालिस्तान बनाना चाहती है तो कनाडा में ही जमीन देकर वहां बसा दे। हालांकि एक वीडियो में नैंसी ने यह भी स्पष्ट किया था कि वह खालिस्तान के विचार के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उन लोगों के खिलाफ हैं जो भारत का सम्मान नहीं करते और तिरंगे का अपमान करते हैं।
नैंसी ग्रेवाल (Nancy Garewal) ने सिख फॉर जस्टिस संगठन के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू पर भी कई बार तीखी टिप्पणियां की थीं। उन्होंने पन्नू को कायर और किराए का टट्टू तक कहा था। नैंसी ने पन्नू के उन वीडियो का मजाक उड़ाया था जिनमें वह एयर इंडिया को बम से उड़ाने या भारत को तोड़ने जैसी धमकियां देता दिखाई देता था।

पन्नू को भारत के हवाले किया जाए
उन्होंने कहा था कि पन्नू खुद सुरक्षित जगहों पर बैठकर वीडियो बनाता है, जबकि पंजाब के मासूम युवाओं को उकसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। नैंसी (Nancy Garewal) ने यह भी मांग की थी कि कनाडा और अमेरिका की सरकारें पन्नू को भारत के हवाले करें।
नैंसी ग्रेवाल (Nancy Garewal) ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में सिंगिंग से की थी। जालंधर और लुधियाना में रहते हुए उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उनका पहला बड़ा गाना ‘टौर जट्टी दी’ था, जो एक कंबाइंड ट्रैक के रूप में रिलीज हुआ था और काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘ओखे हुंदे कुड़ियां नूं’, ‘चन्ना लग्गियां दे बोल पुगोणे’ और धार्मिक गीत ‘भोले दा डमरू बोल पेया’ जैसे गाने भी गाए।

नैंसी का कैरियर
नैंसी (Nancy Garewal) पंजाब में लगने वाले अखाड़ों और धार्मिक कार्यक्रमों में भी गायन करती थीं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली नैंसी अपने बेबाक अंदाज और विवादित टिप्पणियों के कारण लगातार चर्चा में बनी रहीं। उनकी मौत के बाद अब यह मामला और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।









