डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन गोलिएन चलने की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि AAP की पार्षद के घर पर फायरिंग हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के रतन सिंह चौक क्षेत्र में कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा आम आदमी पार्टी की मौजूदा काउंसलर के घर पर गोलीबारी की गई। सूचना के अनुसार, अपराधियों ने काउंसलर के आवास कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

अंदर मौजूद था पूरा परिवार
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के अंदर काउंसलर का पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई। काउंसलर के पति ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने सामाजिक कार्य और युद्ध नशों के खिलाफ आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
शिकायत में उन्होंने उन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी, जिनके विरुद्ध स्थानीय स्तर पर पहले से ही शिकायतें दर्ज थीं। इंदरजीत का कहना है कि संभवतः इसी पुरानी रंजिश के चलते आज यह जानलेवा हमला किया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








