डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आ रहा है जिसके चलते इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) के हल्का बाबा बकाला साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव सठियाला में श्री गुरु तेग बहादुर जी के धाम पर, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया है।
चिंता का माहौल
वहीं घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा साहिब के बाहर इकट्ठा हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी के पन्ने (अंग) गांव की गलियों में बिखरे हुए पाए गए।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
शुरूआती जांच में यह भी सामने आया कि कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं और परिसर में तोड़फोड़ की। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस को दी जानकारी
वहीं गांववासियों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। लगभग आज 7.30 बजे पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। बाबा बकाला के डीएसपी अरुण शर्मा अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गुरुद्वारा साहिब तथा आसपास के इलाके का जायजा लिया।








