LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर महंगे, आज से लागू होंगे नए रेट, जाने कितना महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

नई कीमतों के लागू होने के बाद दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है।

Daily Samvad
4 Min Read
LPG Cylinder Price News
Punjab Government
Highlights
  • सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए
  • सरकार ने 60 रुपए की कीमत बढ़ाई
  • मिडिल ईस्ट में जंग के कारण तनाव
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। LPG Price Hike: केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 60 रुपये महंगा होकर 913 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी।

वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत के अनुसार यह सिलेंडर अब 1883 रुपये में उपलब्ध होगा। बढ़ी हुई दरें 7 मार्च यानी आज से ही लागू हो गई हैं।

एक साल बाद बढ़े दाम

सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस (LPG)  की कीमतों में यह बढ़ोतरी करीब एक साल बाद की गई है। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया गया था। तब से अब तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हाल ही में 1 मार्च 2026 को भी करीब 31 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी।

नई कीमतों के लागू होने के बाद दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये में मिलेगा।

गैंस सिलेंडर की कीमत

अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुंबई में इसकी कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये तक पहुंच गया है। इन बढ़ी हुई कीमतों का असर खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर पड़ सकता है।

युद्ध के कारण तनाव

सरकार ने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय पर की है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए देश में गैस की संभावित कमी को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।

इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 5 मार्च को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए थे। आदेश के अनुसार अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का उपयोग मुख्य रूप से रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी।

सरकार का निर्देश

सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी कंपनियां प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों को करें। इनमें इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *