डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में एक पुलिस कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि घरेलू विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के राजासांसी क्षेत्र के गांव जगदेव कलां में घरेलू विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने घर पर हमला कर लोहे की रॉड और डंडों से कांस्टेबल से मारपीट की।
रास्ते में मौत
गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल जगजीत सिंह को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि उसके पति जगजीत सिंह ड्यूटी खत्म करके शनिवार को घर लौटे थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं, घर के बाहर 10-12 हथियारबंद लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। हमलावरों में मुख्यारोपित बलराम सिंह है, जो उनके परिवार के साथ पुरानी रंजिश रखता है। मारपीट के दौरान जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बचाव किया तो आरोपितों ने उनकी भी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
आरोपी फरार
इसके बाद सभी आरोपित अपने वाहनों पर सवार होकर फरार हो गए। परिवार ने जगजीत को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।









