Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 10,000 रुपये रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक को किया काबू

राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव दानगढ़, जिला बरनाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bribe
Punjab Government
Highlights
  • बरनाला में वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
  • विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
  • सुपरवाइज्ड जांच के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी को दबोचा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सी.आर.सी. शाखा, एस.एस.पी. कार्यालय बरनाला में तैनात वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव दानगढ़, जिला बरनाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

10,000 रुपये रिश्वत की मांग

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता पंजाब पुलिस में सहायक सब-इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत है और उसने अपनी सेवा अवधि में विस्तार (सेवा बढ़ाने) के लिए आवेदन किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह ने उसकी सेवा अवधि बढ़ाने में मदद करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हालांकि शिकायतकर्ता ने रिश्वत देकर अपना काम करवाना उचित नहीं समझा और इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो रेंज, पटियाला में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *