Jalandhar News: महिला दिवस पर ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ की घोषणा ऐतिहासिक कदम- नितिन कोहली

जालंधर सेंट्रल में नितिन कोहली के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और “मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना” की घोषणा के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और इस ऐतिहासिक योजना के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया

Daily Samvad
4 Min Read
Nitin Kohli
Punjab Government
Highlights
  • वर्ष 2026–27 के बजट का स्वागत
  • सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल
  • लाखों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए वर्ष 2026–27 के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर घोषित “मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना” महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने इस योजना के माध्यम से महिलाओं को बड़ी राहत दी है। योजना के तहत पंजाब की महिलाओं को हर महीने ₹1000 और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। नितिन कोहली ने कहा कि इससे लाखों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात

जालंधर (Jalandhar) सैंट्रल हलके के प्रभारी नितिन कोहली ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान को समर्पित यह बजट पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भी मजबूत किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा सुविधा जारी रखने के लिए ₹600 करोड़, 27 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए ₹932 करोड़, तथा नवी दिशा योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने का फैसला सरकार की महिला-हितैषी सोच को दर्शाता है।

पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत

उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को भी बड़ी प्राथमिकता दी गई है। शिक्षा क्षेत्र में “सिखिया क्रांति 2.0” के तहत ₹19,279 करोड़, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹6,879 करोड़ का प्रावधान, तथा मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹10 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत है।

नितिन कोहली ने कहा कि किसानों और ग्रामीण विकास के लिए भी सरकार ने बड़े प्रावधान किए हैं। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए ₹15,377 करोड़, किसानों को मुफ्त बिजली के लिए ₹7,715 करोड़, तथा ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए ₹7,606 करोड़ का प्रावधान पंजाब के ग्रामीण ढांचे को मजबूत करेगा।

6000 नए खेल मैदान

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ₹1,791 करोड़ की खेल अवसंरचना, गांवों में 6000 नए खेल मैदान और 5000 इनडोर जिम बनाने की योजना युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा करेगी। नितिन कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के लोगों से जो गारंटियां की थीं, उन्हें पूरा करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर आज जालंधर सेंट्रल में नितिन कोहली के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और “मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना” की घोषणा के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और इस ऐतिहासिक योजना के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

नितिन कोहली ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर जालंधरसैंट्रल हलके के लोग मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *