Punjab: पंजाब में बजट सत्र से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजैंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। पूरे विधानसभा परिसर को सुरक्षा घेराबंदी में ले लिया गया है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है..

Daily Samvad
3 Min Read
bomb threat email
Punjab Government
Highlights
  • सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया
  • धमकी ई-मेल के जरिए दी गई
  • बजट सत्र को लेकर तैयारियां चल रही
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Assembly Bomb Threat News Update: पंजाब में बजट पेश करने से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई बताई जा रही है। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और विधानसभा परिसर में सख्त सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब (Punjab) में बजट पेश करने से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत विधानसभा परिसर पहुंच गईं। इसके बाद पूरे परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बम स्क्वायड की टीमों ने विधानसभा भवन, पार्किंग एरिया और आसपास के हिस्सों की बारीकी से जांच की।

संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। पूरे विधानसभा परिसर को सुरक्षा घेराबंदी में ले लिया गया है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पंजाब विधानसभा में बजट सत्र को लेकर तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है।

तकनीकी जांच की जा रही

ई-मेल किसने और कहां से भेजा, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *