Punjab: एक्साइज विभाग का छापा, रेस्टोरेंट से 88 पेटी शराब जब्त; मालिक काबू

पंजाब आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला मोहाली के खरड़ में एक रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई की है।

Daily Samvad
3 Min Read
Mohali Restaurant Raided
Punjab Government
Highlights
  • मोहाली के रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग की रेड
  • चंडीगढ़ लेबल वाली 88 पेटी शराब बरामद
  • मालिक काबू
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, खरड़। Punjab: पंजाब आबकारी विभाग (Excise Department) ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला मोहाली के खरड़ में एक रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित 88 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में रेस्टोरेंट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Punjab: एक्साइज विभाग का छापा, रेस्टोरेंट से 88 पेटी शराब जब्त; मालिक काबू

चंडीगढ़ लेबल वाली 88 पेटी शराब बरामद

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पंजाब (Punjab) के एक्साइज कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल के निर्देश और डीसी पटियाला जोन खुशदिल सिंह के मार्गदर्शन में की गई। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि रोपड़ रेंज के असिस्टेंट कमिश्नर अशोक चलहोत्रा की देखरेख में 7 मार्च की रात करीब 9 बजे लांडरा रोड स्थित फूड वे-43 रेस्टोरेंट में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

छापेमारी के दौरान टीम ने रेस्टोरेंट की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांडों की 41 पेटियां इंग्लिश व्हिस्की और 47 पेटियां बीयर शामिल हैं। कुल मिलाकर 88 पेटी शराब मौके से बरामद की गई। यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी, जिसे अवैध रूप से रेस्टोरेंट में रखा गया था।

Liquor Shops Closed
Liquor Shops

मालिक मौके से ही गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट मालिक दविंदर कुमार अरोड़ा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि रेस्टोरेंट पिछले करीब एक महीने से बिना किसी वैध लाइसेंस के ग्राहकों को अवैध रूप से शराब बेच और परोस रहा था। जब अधिकारियों ने शराब रखने से संबंधित पास या परमिट मांगा तो आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ खरड़ सिटी थाना में पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 की धारा 61 और 68 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *