Punjab News: शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में करवाया भर्ती

शहर के हैबोवाल थाना क्षेत्र में शिवसेना से जुड़े नेता राजन राणा पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में राजन राणा के सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं।

Daily Samvad
3 Min Read
Shiv Sena leader Rajan Rana attacked in Ludhiana
Punjab Government
Highlights
  • लुधियाना में शिवसेना नेता राजन राणा पर हमला
  • 3-4 युवकों ने किया हमला
  • सिर व शरीर पर आई गंभीर चोटें
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab: लुधियाना में के हैबोवाल थाना क्षेत्र में शिवसेना (Shiv Sena) से जुड़े नेता राजन राणा पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में राजन राणा के सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Punjab News: शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में करवाया भर्ती

अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक हमला किया

जानकारी के अनुसार घटना चंद्र नगर स्थित सफेद कोठी के पास की है। बताया जा रहा है कि राजन राणा अपने हैबोवाल स्थित घर से पुराने शहर में अपनी मां से मिलने जा रहे थे। उस समय वह अपनी एक्टिवा पर अकेले थे, जबकि उनका गनमैन छुट्टी पर था। जैसे ही वह सफेद कोठी के पास पहुंचे, पीछे से आए 3 से 4 अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हमलावरों ने उनके सिर पर किसी तेज वस्तु से वार किया, जिससे वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद राहगीरों ने उन्हें बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा देखा और प्राथमिक उपचार देने के साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी।

Hospital
Hospital

राणा को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना (Shiv Sena) समाजवादी से जुड़े हनी भारद्वाज मौके पर पहुंचे और घायल राजन राणा (Rajan Rana) को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। राजन राणा ने बताया कि हमलावर कौन थे, इसकी उन्हें फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमले में उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई हैं। फिलहाल पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी गई है, लेकिन उपचार के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी जाएगी। राणा ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू होने की संभावना है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *