Firing In Punjab: पंजाब में शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल; 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

अमृतसर (Amritsar) के गांव चाटीविंड में शराब के ठेके पर फायरिंग हुई है जिसमें कर्मचारी घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Firing In Punjab
Punjab Government
Highlights
  • अमृतसर में शराब के ठेके पर फायरिंग
  • आकाशदीप सिंह गंभीर रूप से घायल
  • आरोपी मनप्रीत सिंह सहित चार फरार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब में फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में शराब के ठेके पर फायरिंग हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) के गांव चाटीविंड में शराब के ठेके पर फायरिंग हुई है जिसमें कर्मचारी घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना 6 मार्च की देर रात की बताई जा रही है।

आकाशदीप सिंह को लगी गोली

घायल की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह ने बताया कि वह अपने भाई भगवान सिंह के घर मौजूद थे। उनके घर से थोड़ी दूरी पर प्रगट सिंह नामक व्यक्ति का शराब का ठेका है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

रात करीब 10:45 बजे लोहे के गेट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जांच में पता चला कि गाड़ी में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी खैराबाद अपने दो-तीन साथियों के साथ था। गाड़ी थोड़ी दूरी पर रुकने के बाद उन्होंने ठेके की ओर चार-पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

फायरिंग के दौरान ठेके के अंदर काम कर रहे आकाशदीप को पेट और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। गोली ठेके के शीशे को तोड़ते हुए लकड़ी के काउंटर से टकराई। शिकायत में बताया गया कि मनप्रीत सिंह करीब दो साल पहले गांव के गुरुद्वारा गुरु नानक बाग में ग्रंथी रह चुके हैं और उनके परिवार के साथ वहीं रहते हैं।

पुरानी रंजिश के चलते हमला

दोनों पक्षों के बीच कुछ समय से रंजिश चल रही थी, जो इस घटना का कारण बनी। पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत सिंह सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, तीन आरोपी अभी अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *